संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Jan 26, 2026 - 16:49
 0
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक में  रविवार की सुबह गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक अठारह बर्षीय युवक की लाश एक पेड़ से लटकती हुई मिली।इस घटना से गाँव में सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिये भेज दिया।
उक्त थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक में रविवार की सुबह एक युवक की शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।पिपरा कनक निवासी नसीरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन उम्र(18)बर्ष  पिपरा कनक खास टोले का निवासी था।शव की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पी एम के लिए भेज कर घटना की जांच में जुटी है।पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि शव को पी एम के लिये भेजकर घटना की जांच की जा रही है।