इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय लेखपाल की मृत्यु

Jan 26, 2026 - 16:51
 0
इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय लेखपाल की मृत्यु

इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय लेखपाल की मृत्यु

अमिट रेखा/ नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर

पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित महुअवा गांव के सामने शुक्रवार की रात दो बाइक सवार आपस में टकरा कर बुरी तरह से घायल हो गए थे।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों  ने पुलिस की मदद से घायल बाइक सवारों को अस्पताल भेजवाया।घटना में बुरी तरह से घायल लेखपाल अमन कुमार की रविवार की सुबह इलाज के लिये लखनऊ ले जाते समय मौत  हो गयी।जब कि दूसरे घायल का मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव महुअवा निवासी अमित बर्मा पुत्र महेश उम्र 35 बर्ष  शुक्रवार की रात नौ बजे के करीब अपनी बाइक से फाजिलनगर से घर लौट रहे थे जैसे ही वह महुअवा गांव के सामने स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने पहुचे ही थे कि पीछे से आ रहे बुलेट सवार लेखपाल अमन कुमार पुत्र उदय प्रताप उम्र 40 निवासी फाजिलनगर अमित की बाइक से टकरा कर सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए थे।मौके पर पहुचे स्थानीय लोगों  ने पुलिस को सूचना दिया और   घायलों को फाजिलनगर अस्पताल भेजवाया।घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।बुरी तरह से घायल लेखपाल अमन को परिजन लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अमन की मौत हो गयी। पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि लेखपाल की मौत की सूचना मिली है पी एम करा कर अग्रीम कार्यवाई की जाएगी।