आक्रोशित ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/ कुशीनगर
तमकुहीराज विकासखंड के ग्राम बसडिला महंत स्थित वोडाफोन टावर से लछियां देवरिया होते हुए पांडेय वरदहां तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क बरसों पहले सिर्फ खड़ंजा हुआ। वर्तमान जमीनी सच्चाई यह है कि खड़ंजा कई जगह धस गया है कई जगह इस राह पर चलना जोखिम साबित हो रहा है। जब भी बरसात शुरू होती है इस राह पर चलना मुश्किल भरा होता है। सैकड़ो लोग गड्ढे में गिर जाते हैं और शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों को कोश कर आगे बढ़ जाते हैं। मैं नंदलाल विद्रोही बरसात के दिन में इस रास्ते से गुजरा तो तमाम परेशानियां सामने आई और इसी परेशानी ने हमें संकल्पित किया कि सड़क को बनवा कर ही रहूंगा। आज बसडिला महंथ की दर्जनों महिलाओं ने पुरुषों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन में भाग लिया। महिलाओं में इस सड़क के न बनने से आक्रोश दिखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर का हिस्सा लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नंदलाल विद्रोही ने कहा कि यह सड़क मेरी प्राथमिकता में है इसे बनवाकर ही रहूंगा चाहे जो भी कीमत देनी पड़े। विकास की लंबी-लंबी बात करने वाली सरकार डबल इंजन की सरकार के जमाने में इस सड़क पर चलना बैलगाड़ी वाले युग की याद दिलाता है। इस अवसर पर शानकेशी देवी,सुभावती देवी, सविता,बिंदु देवी, कमलावती देवी, अनीता देवी, जुलेखा खातून, रवीना खातून, संतोष लाल, सुरेश, महेश,शुभ नारायण, बलिस्टर गोंड, भगवत लाल, गुफरान आलम आलोक आदि उपस्थित रहे।