मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरदेवा बाजार स्थित महुआरी पेट्रोल पंप के पास हुई मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दुलार पट्टी निवासी रामकेवल यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव उम्र 52 वर्ष पथरदेवा स्थित स्टेट बैंक में केवाईसी कराने जा रहे थे। जैसे ही वे महुआरी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामकेवल यादव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछैला भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज जारी था।