राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का जनपद कुशीनगर में शुभारंभ
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का जनपद कुशीनगर में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मु0 अज़ीम ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही आमजन को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश दिया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।