विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ व पूजन पाठ एवं रामलीला प्रवचन
अमिट रेखा/गोल्डेन कुशवाहा /पडरौना/कुशीनगर
पडरौना क्षेत्र के सरया गांव में चल रहे श्री श्री विष्णु महा यज्ञ व नौ दिवसीय पूजन पाठ एवं रामलीला प्रवचन आयोजन का समापन बुधवार को हवन- पूजन व विशाल भंडारा के साथ सम्पन्न हो गया । उक्त महायज्ञ में नौ दिनों तक विद्वानों के द्वारा रामायण व भागवत पुराण की कथा का आयोजन किया गया । जबकि यज्ञशाला में सभी 33 कोटि देवी-देवताओं का आह्वान कर यज्ञ दौरान स्थापित किया गया था । पूजा व हवन वेद मंत्रों के उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा । यज्ञाचार्य और गांव के राधा कृष्ण मंदिर के मंहन्थ श्री श्री 108 श्री उघोदास महराज के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण तथा हवन यज्ञाचार्य कराया गया। भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ पूजन -अर्चन कर हवन कुंड में आहुति डाला। गांव से आए हुए काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। यज्ञाचार्य पंडित मनु शास्त्री ने बताया कि भंडारे के बाद यज्ञ में आये यज्ञाचार्य का विदाई किया गया । कहा कि प्राचीन काल से ही यज्ञ की परंपरा चली आ रही है । उन्होंने कहा कि यज्ञ के वैज्ञानिक व आध्यात्मिक दोनों फायदे हैं । यज्ञ के हवन से वातावरण शुद्ध होता है । मंत्रों के उच्चारण से गांव और क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहता है । धार्मिक आयोजनों से लोगों में धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ती है । यज्ञ को सफल बनाने में गाववासियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही । गांव के बिनोद सिंह ने कहा कि लोगों को बुरे कर्मों को त्याग कर सत्य कर्मों को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि लोग अगर समय का सदुपयोग करें तो उनके जीवन में खुशहाली आ सकती है । विशेषकर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने माता-पिता की सेवा करना चाहिए । आजकल युवा वर्ग सभ्यता और संस्कृति को भूल कर पाश्चात्य सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे है। इस दौरान डब्लु मिश्रा, मुकेश सिंह,पिंटू सिंह,सर्वेंद्र पांडेय,प्रकाश पांडेय,विशाल सिंह,सनद कुमार पांडेय,कृष्ण कुमार सिंह उर्फ के.के सिंह ऋषिकेश सिंह आदी लोग मौजुद रहे |