राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

Jan 6, 2026 - 11:23
 0
राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों के दिव्य मेले तथा शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्टेडियम, कुशीनगर में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पी.एन. द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर  राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि ठंड के मौसम में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। शासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।
कार्यक्रम में सुदर्शन न्यूज़ के स्टेट हेड रजत कांत मिश्रा, गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक जितेश कुमार मिश्र, जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ओम प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकती नजर आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।