राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित आठ मेधावी विद्यार्थियों का चयन 

Jan 6, 2026 - 11:25
 0
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित आठ मेधावी विद्यार्थियों का चयन 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित आठ मेधावी विद्यार्थियों का चयन 

खड्डा ब्लॉक के सरकारी विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

अमिट रेखा/खड्डा/कुशीनगर

जनपद के खड्डा ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर, सुकरौली से 6 विद्यार्थियों सहित कुल 8 बच्चों का चयन“संघर्षों से निकलकर जब सपने आकार लेते हैं,तब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी इतिहास रचते हैं।” कुशीनगर।भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित श्रेष्ठा (SHRESHTA) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। यह उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में सरकारी के साथ-साथ निजी (प्राइवेट) विद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रतिभाग करते हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत उच्च रहता है।इसके बावजूद कुशीनगर जनपद के खड्डा ब्लॉक स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर,सुकरौली के 6 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर ब्लॉक, जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।श्रेष्ठा परीक्षा का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 8 में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित कॉन्वेंट विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है। चयनित विद्यार्थियों को उन विद्यालयों में प्रवेश मिलता है जहाँ वार्षिक शिक्षा व्यय लगभग 4 से 5 लाख रुपये होता है,जिसे भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों के नाम एवं उनकी ऑल इंडिया रैंक इस प्रकार हैं—पूजा (AIR 180), अंजली (AIR 804), अंजू (AIR 1294), अमृता (AIR 1349), विकास (AIR 1473), सत्यम (AIR 1544), मिठ्ठू (AIR 1655) एवं चुलबुली (AIR 1664)।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में केवल 22 चयनित विद्यालयों में ही श्रेष्ठा योजना के अंतर्गत प्रवेश का अवसर मिलता है। ऐसे में खड्डा ब्लॉक के एक सरकारी विद्यालय से 6 विद्यार्थियों का चयन होना शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।इस सफलता पर विद्यालय परिवार,खड्डा ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,आत्मविश्वास एवं सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया और कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सफल बच्चों दिव्य दृष्टि क्लासेज के नेतृत्व में विनय कुमार सिंह (अनुदेशक व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि) के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्णप्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह,सतेन्द्र सिंह, दयासागर,रोहित सिंह,विपिन कन्नौजिया, नागेंद्र चौधरी,संतोष सिंह,श्रीराम सिंह,आदित्य कुमार, बबली चौहान,भावना सिंह,आदि ख़ुशी के मौके पर मौजूद रहे ।