जिला अधिकारी संजय चौहान ने दी जनपद वासियो को महानवमी और महा दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महानवमी और महा
दशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,
अमिट रेखा/कुशीनगर
जिला अधिकारी संजय चौहान ने महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि महानवमी और विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और आपसी एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
जिलाधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इन त्यौहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को त्यौहारों के दौरान सुरक्षा, सफाई, यातायात व्यवस्था तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
जिलाधिकारी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।