प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

Apr 4, 2026 - 19:34
Apr 4, 2026 - 20:09
 0
प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

अमिट रेखा/ पथरदेवा/ देवरिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में मंडल पथरदेवा के तहत आयोजित दो दिवसीय (3 अप्रैल से 4 अप्रैल) प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यशाला में सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। जिला संयोजक सोशल मीडिया स्वीवेश पाण्डेय, सह संयोजक अनुपम पांडे एवं रूपम पाण्डेय ने एआई और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी का जनाधार मजबूत करने के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला प्रभारी बलिया विजय बहादुर दूबे ने बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीत धर द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे,ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही,भाजपा नेता दयाशंकर शास्त्री जुगल किशोर तिवारी जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, मण्डल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपु, नगर पंचायत अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, नथुनी सिंह कुशवाहा,जिला संयोजक अवधेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता,कुवर राय, सरोज मिश्रा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पू शाही, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष देसही उमापति सिंह, मंडल अध्यक्ष महुआडीह विजय कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष हेतिमपुर बिरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, नवीन शाही, रविंद्र कुशवाहा अंबरीश मिश्रा, विनोद सिंह कुशवाहा,राहुल तिवारी रामायण साहनी संजय सिंह,सतेंद्र तिवारी, रामाशीष प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,भीम यादव,विवेक राय, महिवाल जायसवाल, अनिल प्रसाद, रंजन श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।