नव वर्ष पर जरूरतमंदों को बांट कबल व बच्चों में खाने की सामग्री 

Jan 4, 2026 - 16:59
 0
नव वर्ष पर जरूरतमंदों को बांट कबल व बच्चों में खाने की सामग्री 

नव वर्ष पर जरूरतमंदों को बांट कबल व बच्चों में खाने की सामग्री 

संजय कुमार/अमिट रेखा 

गोरखपुर । आंग्ल नव वर्ष एक जनवरी 2026 को गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी धन गुप्ता ने कंबल बांटा व नन्हे मुन्ने छोटे बच्चों को खाने की सामग्री दी। आंग्ल नववर्ष एक जनवरी 2026 दिन वृहस्पति वार की दिनचर्या साझा करते हुए धन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रातः काली वाड़ी मंदिर बाबा खाटू श्याम की दर्शन की, उनके श्री चरणों में माथा टेका और समस्त जन मानस व समाज के कल्याण की कमाना की। तत्पश्चात मित्रों के साथ गीता वाटिका श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर गाय माता को गुड़ व फल खिलाया और अपने पूज्य गुरु स्वामी डॉ विनय जी को जन्मदिन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और स्वामी जी के साथ गौपालकों को कंबल भेंट की और गीता वाटिका मंदिर पर राधा बाबा का आशीर्वाद लिया फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा गुरु गोरक्ष नाथ की दर्शन की ।
धन गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष पर समाज के युवा पार्टी व अन्य जगहों पर अपने समय को व्यतीत कर रहे हैं पार्टी में फिजूल खर्च कर रहे हैं ऐसे में उन्हें चाहिए कि वह पार्टी के साथ साथ समाज व राष्ट्र हित में जरूरत मन्दों तक कुछ पहुंचाए जैसे अत्यधिक ठंड को देखते हुए लोगों को कंबल दें, भूखे लोगों को खाने पीने की सामग्री दें, बच्चों को शिक्षा संबंधी पुस्तक कापी इत्यादि सामग्री दें और यदि समय अभाव में ऐसा करने में असमर्थ है तो हमारी संस्था से जुड़े और देश व समाज हित में सहयोग करें।