नवरात्रि की छठी रात सड़कों पर उतरी खाकी, बाइक पेट्रोलिंग से दिखी पुलिस की हनक

Oct 17, 2026 - 20:57
 0
नवरात्रि की छठी रात सड़कों पर उतरी खाकी, बाइक पेट्रोलिंग से दिखी पुलिस की हनक

नवरात्रि की छठी रात सड़कों पर उतरी खाकी, बाइक पेट्रोलिंग से

दिखी पुलिस की हनक

कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों का भ्रमण, पूजा

समितियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा 

गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। नवरात्रि के छठवें दिन कोतवाली थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और पूजा पंडालों के आसपास भ्रमण कर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।सड़कों पर मोटरसाइकिलों से गुजरती पुलिस टीम और पुलिस वाहनों के सायरन की आवाज ने यह संदेश साफ कर दिया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की लगातार फुट पेट्रोलिंग और बाइक गश्त से जहां श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ रहा है, वहीं अराजक और असामाजिक तत्वों में खाकी का खौफ भी साफ दिखाई दे रहा है।
पूजा पंडालों पर आयोजकों से सीधा संवाद भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों पर पहुंचकर आयोजकों से मुलाकात की और सुरक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। पुलिस ने समितियों से अपील की कि पंडालों पर पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात किए जाएं और प्रत्येक वालंटियर को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए।वालंटियर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की कतारों को नियंत्रित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी पुलिस ने आयोजकों से कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा धार्मिक आस्था तथा सामाजिक सौहार्द का पर्व है। ऐसे में पंडालों पर अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।संवेदनशील इलाकों पर खाकी की पैनी नजर पुलिस ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां गश्त बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी बनी हुई है, ताकि किसी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा माहौल बिगाड़ने वाली गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
सड़क पर खाकी की मौजूदगी ही अपराधियों के लिए संदेश त्योहारों के दौरान पुलिस की यह सक्रियता केवल सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच भरोसा और असामाजिक तत्वों के बीच कानून का संदेश भी है। जब खाकी सड़कों पर दिखाई देती है तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है, जबकि कानून को चुनौती देने वाले तत्वों को यह साफ संदेश मिलता है कि उनकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।
पुलिस की बाइक पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग ने नवरात्रि के माहौल में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया है। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना कर सकें और पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।