मानवता की मिसाल सर्दी में कंबल बांटकर जरूरतमंदों का किया सहयोग
अमिट रेखा/ विनीत कुमार
गोरखपुर। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों के लिए गोरखपुर के मिर्जापुर वार्ड में मानवता और सेवा का एक ऐतिहासिक उदाहरण देखने को मिला, जब कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी चंदन विश्वकर्मा रहे। उनके कर-कमलों से तथा उनके सभी सहयोगियों की सहभागिता से कंबलों का वितरण किया गया।
भीषण ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, असहाय, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी को ठंड से राहत पहुंचाना था। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आभार साफ दिखाई दिया। जनता ने चंदन विश्वकर्मा और उनकी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जिस तरह की ठंड पड़ रही है, उसमें वे किसी देवता से कम नहीं हैं।
कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी जरूरतमंदों ने चंदन विश्वकर्मा की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि आज के दौर में ऐसा समाजसेवी मिलना दुर्लभ है, जो बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाए। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने चंदन विश्वकर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में चंदन विश्वकर्मा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसी को भी असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। “चाहे बुजुर्ग हों या जवान, जब तक ठंड रहेगी, जरूरतमंदों को कंबल मिलता रहेगा। जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी, मैं और मेरी टीम हमेशा सेवा के लिए तैयार रहेंगे,” उन्होंने कहा।
इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने वालों में नंदन अग्रहरि, शिवकुमार गुप्ता, पप्पू अग्रहरी, लालू अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, संजय जायसवाल, रघुवीर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी, शशांक जायसवाल, दीपक शाह, शंकर गुप्ता, अमित कुमार शर्मा, वीर विश्वकर्मा, बंटी अग्रहरि, बेलु, मिंकु गुप्ता सहित अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मिर्जापुर वार्ड में हुआ यह कंबल वितरण कार्यक्रम न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए राहत बना, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का मजबूत संदेश भी देकर गया।