मारवाड़ी सेवा समिति का  वैवाहिक परिचय सम्मेलन 4 को 

Jan 4, 2026 - 17:00
 0
मारवाड़ी सेवा समिति का  वैवाहिक परिचय सम्मेलन 4 को 

मारवाड़ी सेवा समिति का  वैवाहिक परिचय सम्मेलन 4 को 

अमिट रेखा/ विनीत कुमार 

गोरखपुर। लगातार 22 वर्षों से मारवाड़ी सेवा समिति गोरखपुर द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 वा वैवाहिक परिचय  सम्मेलन 2026 का आयोजन 4 जनवरी को गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइंस में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सराफ ने दिया। उन्होंने बताया कि डा० राधा मोहन दास अग्रवाल (सांसद-राज्यसभा) प्रथम आयोजन से लगातार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते आ रहे हैं। इस बार भी कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जालान एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती शकुंतला कमानी रहेंगी ।कार्यक्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बिहार, दक्षिणी नेपाल, अयोध्या एवं दक्षिण से मउ, गाजीपुर तक के समाज के लोग भाग लेते और लाभान्वित होते हैं।
साथ ही साथ क्षेत्रीय संयोजको के सहयोग से अभिभावक एवं विवाह योग्य युवक-युवतियां भी कार्यक्रम में भाग लेते हैं।इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मारिका में समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए जाते है।पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्मारिका की 1100 प्रतियां प्रकाशित हो रही हैं जिसका विमोचन सम्मेलन के दिन अतिथियों द्वरा किया जाएगा।साथ ही साथ स्मारिका को डिजिटल रूप में भी जारी किया जाएगा।