जिला पंचायत कर्मचारी पर महिला द्वारा अभद्रता का आरोप

Jan 2, 2026 - 20:32
 0
जिला पंचायत कर्मचारी पर महिला द्वारा अभद्रता का आरोप

जिला पंचायत कर्मचारी पर महिला द्वारा अभद्रता का आरोप

व्यापार मंडल के विरोध करने पर जिला पंचायत कर्मचारी द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने की दी धमकी

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर /कुशीनगर

नगर पंचायत फाजिलनगर व्यापार मंडल प्रतिनिधि स्थानीय विधायक से आप बीती सुनाई और जिला पंचायत कर्मचारी द्वारा अभद्रता की शिकायत किया।
बताते चले कि जिला पंचायत की दुकान शिव मंदिर गेट के सामने दुकान नंबर तीन स्थित है जो ललन चौरसिया के नाम आवंटित है।ललन चौरसिया के मृत्यु हो जाने पर उसकी पत्नी धुरपति देवी इस दुकान से अपनी छोटी बेटी रंजना चौरसिया के साथ जीविका चला रही थी।समय समय पर जिला पंचायत का भाड़ा भी आदा कि पर जिला पंचायत ने बिना कोई सूचना आदेश के दूसरे के नाम आवंटन कर दिया जब कि ललन चौरसिया की पत्नी अभी जीवित है इसी दुकान से उसका दावा से लेकर अन्य खर्च चलता है। धूरपति देवी को यह जानकी हुई तो हर एक दरवाजा खटखटाया पर कही से न्याय की उम्मीद नहीं जागी तो हाई कोर्ट की शरण में गई कोर्ट ने पूर्व में किए गए जिला पंचायत के आदेश को निरस्त करने का आदेश पारित किया ।इसके पूर्व में जिला पंचायत ने अपना ताला बंद किया था। हाई कोर्ट के आदेश को लेकर उक्त महिला जिला पंचायत कार्यालय गई वहां से उसे तले की चाभी दे दुकान खोलने की अनुमति दी गई यह बात आग के जैसे कस्बे में फैली ।जिला पंचायत सहित छोटू भैया नेता को नागवार गुजरा उसने अपने बर्चस्व को कायम रखने के लिया पुनः जिला पंचायत के  कर्मचारी को सरकारी जिला पंचायत की गाड़ी से भेज दी ताला बंद करने को लेकर ।इसपर बूढ़ी महिला सहित उसकी बेटी रंजन  के विरोध करने पर जिला पंचायत कर्मचारी द्वारा अभद्रता करने का मामला सामने आया जो तुल पकड़ा और व्यापारी आक्रोशित हो गए समय की नज़ाकत को देख जिला पंचायत कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला ।जिला पंचायत कर्मचारी ने व्यापार मंडल सहित ध्रुपति देवी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।उधर व्यापार मंडल ने भी थाने को रात्रि ही तहरीर सौंप दी और चेतावनी भी दी कि अगर कोई सूचना आदेश के कार्यवाही होती है तो व्यापारी बाजार संपूर्ण बंद कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएगा।
इस संबंध में व्यापार मंडल प्रतिनिधि स्थानीय विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा से मिल अवगत कराया विधायक ने आश्वासन दिया कि इस लड़ाई में हम आप के साथ है पीड़ित महिला को न्याय जरूर मिलेगा।