पूर्व विधायक ने कंबल, स्वेटर,शाल, टोपी का वितरण कराया
अपने जीवन काल में अपने दरवाजे से किसी को खाली हाथ नहीं जाने देते थे- पूर्व विधायक
अमिट रेखा राम अशीष तिवारी
खजनी। गोरखपुर कड़ाके की गलन भरी ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक सहजनवां राजेंद्र बृजेश सिंह ने नगर पंचायत मे स्थित सभी विद्यालयों तथा मदरसों में अपने स्व चाचा राज परिवार के गृहस्थ संत कैलाश प्रसाद सिंह पूर्व प्रधानाचार्य इंटर कालेज भटवली के स्मृति में 1100 कंबल,स्वेटर,शाल और कनटोप का वितरण कराया।
पूर्व विधायक सहजनवां व उनवल राज परिवार के सम्मानित सदस्य राजेन्द्र बृजेश सिंह के सुपुत्र कुंवर अभिनव सिंह ने कंबल, स्वेटर, शाल टोपी का वितरण करते हुए बताया कि हमारे पितामह स्व गृहस्थ संत कैलाश प्रसाद सिंह का लगाव गरीबों, असहायों, दलित, शोषितों, मजलूमों,पीड़ितो, वंचितों,दिब्यांगो काफी था उन्होंने अपने जीवन काल में अपने दरवाजे से किसी को खाली हाथ नहीं जाने देते थे अपना वेतन, पेंशन का ज्यादा इस्तेमाल असहायों, गरीबों,की मदद में ही खर्च करते थे मैं अपने पिता के आदेश पर उनवल में स्थित तीन प्राथमिक सरकारी विद्यालय तथा दो उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा दो मदरसों के छात्र छात्राओं में कंबल,शाल, कनटोप, स्वेटर का वितरण कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चल कर उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने का कार्य कर भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
उक्त अवसर पर सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ नन्हे बाबा, गंगा शंकर , डाक्टर मनौव्वर जी इब्राहिम खां हाजी मुमताज अली सभी विद्यालयों के प्रभारी राममणि मिश्रा ,राजकिशोर सिंह, राजेंद्र यादव ,प्रमोद कुमार, उमाशंकर ,विवेक कुमार,कारी रियाजउद्दीन , कारी बदरुज्जमा , बजरंगी सिंह व विवेक कुमार, मुहम्मद पम्मी उपस्थित होकर सफलता से वितरण कराये।