सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे चंद्रजीत यादव -चंद्रभूषण सिंह यादव
अमिट रेखा/ नागेन्द्र गोविन्द राव/ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव /रामपुर कारखाना /कुशीनगर
अपना सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई में आहूत करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव ने कभी भी अपनी सामाजिक न्याय समर्थक वैचारिकी से समझौता नहीं किया और ताजिंदगी इसको अमली जामा पहनाने हेतु संघर्षरत रहे,उक्त उद्गार रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जन संपर्क कार्यालय पर चंद्रजीत यादव के जयंती कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि चंद्रजीत यादव ऐसे विरल व्यक्तित्व के नेता थे जिन्होंने समता पार्टी के भाजपा से गठबंधन के बाद मतांतर होने के कारण भाजपा समर्थक बन सांसद बनने की बजाय सक्रिय राजनीति को तिलांजलि दे दिया।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने चंद्रजीत यादव के साथ मंडल कमीशन के लिए उनके द्वारा गठित अराजनीतिक संगठन "सामाजिक न्याय मंच" में सक्रिय रह कार्य करने को याद करते हुए कहा कि चंद्रजीत यादव पक्ष के पहाड़ थे जिनका पक्ष सामाजिक न्याय था।मैं सामाजिक न्याय के इस महान पुरोधा को उनके जयंती पर नमन करता हूं।
उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह,दयानंद यादव,गोविंद यादव,अशोक यादव,संतोष मद्धेशिया, रामप्यारे यादव, अभिषेक गुड्डू गोंड, संतोष कुमार सिंह, व्यास यादव, मुन्ना अंसारी,बेलभद्र गोंड,नजीर अंसारी,विनोद यादव, नारायण प्रसाद,विनोद यादव,गोपी धरकार आदि ने चंद्रजीत यादव के चित्र के समक्ष नतमस्तक हो उन्हें नमन किया।