अध्यक्ष विनय जायसवाल का मेहनत लाया रंग पडरौना के कोतवाली रोड अंडरपास में जल्द जगमगाएंगी लाइटें
अध्यक्ष विनय जायसवाल का मेहनत लाया रंग पडरौना के
कोतवाली रोड अंडरपास में जल्द जगमगाएंगी लाइटें
रेलवे से एनओसी मिलने के बाद नगर पालिका ने शुरू कराई
प्रकाश व्यवस्था की पहल, राहगीरों को मिलेगी राहत
अमिट रेखा/रुदल प्रसाद/पडरौना (कुशीनगर)
पडरौना नगरवासियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पडरौना नगर के कोतवाली रोड स्थित नवनिर्मित अंडरपास में अब प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। रेलवे विभाग से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलने के बाद नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि कोतवाली रोड स्थित अंडरपास से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन होता है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण विशेषकर रात के समय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नगरवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे विभाग से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अब अंडरपास में प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद पडरौना नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर की समस्याओं का समाधान करना और आमजन के आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर पालिका के प्रकाश विभाग से महेंद्र सिंह एवं प्रमोद मद्धेशिया सहित सर्वेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, बृजेश शर्मा, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा, गौरव रौनियार, प्रवीण लाम्बा, सागर जायसवाल, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, अनिल पाण्डेय, जयप्रकाश, अजित कुमार एवं श्यामू शर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।