एसएसबी डीआईजी मेडिकल डॉ डीके मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

Apr 11, 2026 - 09:19
 0
एसएसबी डीआईजी मेडिकल डॉ डीके मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

एसएसबी डीआईजी मेडिकल डॉ डीके मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा

गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कंपोजिट हॉस्पिटल में डीआईजी मेडिकल डॉ डीके मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों व जवानों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में डीआईजी सेक्टर मुन्ना सिंह ने कहा कि डॉ मिश्र ने अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं और संयुक्त चिकित्सालय की गुणवत्ता को लगातार ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वहीं डीआईजी प्रशिक्षण अमित ठाकुर ने उन्हें कुशल, अनुभवी एवं उच्च कोटि का चिकित्सक बताते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी प्रशासक भी रहे, जिन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया।
अपने विदाई संबोधन में डॉ डीके मिश्र ने कहा कि 30 वर्षों के सेवाकाल में उन्हें अपने अधीनस्थों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने जम्मू और कश्मीर, झारखण्ड, पूर्वोत्तर भारत, महाराष्ट्र तथा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड सहित देश के कई हिस्सों में सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने निष्ठा, समर्पण और पेशेवर दक्षता के साथ कार्य किया।
डॉ मिश्र ने यह भी बताया कि उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2021 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। अंत में उन्होंने सभी कर्मियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।
इस अवसर पर कमांडेंट अनिल किशोर यादव, पराग सरकार, डॉ आईएच काज़मी, मनोज कुमार बोरा, रुमा अरोरा सहित संयुक्त चिकित्सालय, क्षेत्रक मुख्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान मौजूद रहे।