जे एम पब्लिक स्कूल सिहापार में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन
जे एम पब्लिक स्कूल सिहापार में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य
आयोजन
अमिट रेखा/ संतराज यादव /सहजनवा/ गोरखपुर
सहजनवा, गोरखपुर के जे एम पब्लिक स्कूल सिहापार में भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सी.वी. रमन की खोज को चिन्हित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने अद्भुत और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें ज्वालामुखी, ह्यूमन बॉडी, वाटर एनर्जी, क्लीनिंग बोट, एयर फिल्टर, रिवरक्लीनिंग सिस्टम और ऑटोमेटिक वाटर मशीन जैसे विषय शामिल थे।
छात्रों ने अपने मॉडल का वर्णन बेहद प्रभावशाली तरीके से किया। कक्षा 8 के सिद्धांत, अभिषेक, सर्वेश, सौरभ, नंदिनी, अंशिका, चेतन, आयुष, दिव्यांश, रौनक, अश्विनी, बादल, आर्यन, मंगेश और अन्य छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि लालमन यादव (भौतिक विज्ञान प्रवक्ता) ने छात्रों की सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक जगदीश यादव, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान जयप्रकाश यादव, गिरजा नंद यादव, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। अभिभावकों और अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह प्रदर्शनी छात्रों की रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति उनके लगाव का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।