मुरारी इंटर कॉलेज में सीनियर स्टेट कुश्ती का रोमांच, बागपत- मेरठ के पहलवानों ने जीते स्वर्ण

Oct 26, 2026 - 09:54
 0
मुरारी इंटर कॉलेज में सीनियर स्टेट कुश्ती का रोमांच, बागपत-  मेरठ के पहलवानों ने जीते स्वर्ण

मुरारी इंटर कॉलेज में सीनियर स्टेट कुश्ती का रोमांच, बागपत-

मेरठ के पहलवानों ने जीते स्वर्ण

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवां

 गोरखपुर शहीद रविन्द्र सिंह एवं भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह की स्मृति में मुरारी इंटर कॉलेज में चल रही तीन दिवसीय सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप-2026 के दूसरे दिन बागपत, मेरठ और एनईआर के पहलवानों का दबदबा रहा।दूसरे दिन ग्रीको-रोमन स्टाइल के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। 130 किलो में बागपत के उत्तम राना, 97 किलो में बागपत के विशेष चौहान, 87 किलो में मेरठ के मानव शर्मा और 82 किलो में एनईआर के भागवत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी समृद्ध परंपरा का अभिन्न अंग है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण ने युवाओं से खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आयोजक एवं यूपी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह आगू, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्ने लाल यादव, राकेश सिंह, पूर्व विधायक यशपाल रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।