एडवोकेट अविनाश कुमार त्रिपाठी के जन्मदिन पर दीर्घायु और सफलता की कामना

Feb 22, 2026 - 10:30
 0
एडवोकेट अविनाश कुमार त्रिपाठी के जन्मदिन पर  दीर्घायु और सफलता की कामना

एडवोकेट अविनाश कुमार त्रिपाठी के जन्मदिन पर

दीर्घायु और सफलता की कामना

अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर

गोरखपुर थाना खजनी के प्रतिष्ठित अधिवक्ता, अविनाश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट हाई कोर्ट का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर उनके माता-पिता, श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं  रामदायल त्रिपाठी ने देवाधिदेव महादेव और मां जगदंबा से प्रार्थना की कि वे उन्हें दीर्घायु, तेजस्वी और यशस्वी बनाएं।परिवार ने शुभकामनाओं में कामना की कि  अविनाश कुमार त्रिपाठी अपने कार्यक्षेत्र में उच्चतम स्थान प्राप्त करें और समाज में अपनी पहचान को और अधिक सशक्त बनाएं। इस विशेष दिन पर परिवार व संत राज यादव (भाकियू राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश महासचिव) मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें स्नेह, प्यार और आशीर्वाद प्रदान किया।उनके जन्मदिन पर गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह दिन उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए अत्यंत आनंद और गर्व का क्षण रहा।