आरोग्य मेले में हुआ दो सौ से अधिक पशुओं का  उपचार

Dec 5, 2025 - 18:26
 0
आरोग्य मेले में हुआ दो सौ से अधिक पशुओं का  उपचार

आरोग्य मेले में हुआ दो सौ से अधिक पशुओं का

 उपचार

अमिट रेखा/संत राज यादव

गोरखपुर। विकासखंड पिपरौली, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन  देईपार गांव में हुआ। इसमें 200 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। पशुओं के बीमारियों से बचाव व देखभाल की जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी के सिंह ने दी। ठंड में मौसम को देखते हुए पशुओं की बेहतर देखरेख का सुझाव दिया गया।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित पशु आरोग्य मेला शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान चंद्रभूषण पाण्डेय ने गो पूजा के साथ किया। राजकीय पशु चिकित्सालय पिपरौली के डॉ. बी के सिंह ने मेले में आए पशुपालकों को जानवरों में होने वाली घातक बीमारियों जैसे खुरपका, मुंहपका, गला घोंटू, थनैली आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने इससे बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व को बताया। पशुओं में इन बीमारियों के किसी भी लक्षण को देखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलने से पशुओं के लिए ठंड से समस्या हो रही है।
पशुओं के नीचे पुआल डालकर पशुओं को सबसे पहले ठंड से बचाएं। पशुओं को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर पशु चिकित्सक से संपर्क करें। मेले में 200 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया।पशु मेला शिविर में पशुओं के लिए कैल्शियम, कीटनाशक आदि दवाएं वितरित की गईं।इस दौरान उग्रसेन सिंह, नरेंद्र चौधरी, राधेश्याम पशुधन प्रसार अधिकारी, डीपी सिंह, राजेश,विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।