उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना बघौचघाट अंतर्गत अवैध कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी

Feb 25, 2026 - 21:11
 0
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना बघौचघाट अंतर्गत  अवैध कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना बघौचघाट अंतर्गत अवैध कच्ची शराब के खिलाफ संयुक्त छापेमारी

अमिट रेखा/बघौचघाट/ देवरिया

उच्चाधिकारीयो के आदेश पर अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी श्रुति शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी एवम थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में थाना बघौचघाट अंतर्गत संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुनील कुमार यादव के ईंट-भट्ठा कुर्मी पट्टी, केदार जायसवाल व राजमंगल गौतम के ईंट-भट्ठा पाण्डेयपुर मुंडेरा तथा विपिन सिंह के ईंट-भट्ठा मुरारछापर समेत अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई।छापेमारी के दौरान वर्तमान समय में किसी भी स्थान पर अवैध कच्ची शराब बनते हुए नहीं मिली। हालांकि पूर्व में सुनील यादव व राजमंगल गौतम के ईंट-भट्ठों पर अवैध शराब मिलने के मामले दर्ज हैं। जिसमे थाना बघौचघाट पर मु.अ.सं. 280/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 49, 61(2) बीएनएस तथा मु.अ.सं. 05/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 49, 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं।अभियान के दौरान ईंट-भट्ठों पर पड़ी पुरानी करीब 04 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट कराया गया। प्रशासन ने ईंट-भट्ठा मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध कच्ची शराब का निर्माण न होने दें। साथ ही क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और दोबारा ऐसी गतिविधि पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।