अश्लील वायरल वीडियो को लेकर पथरदेवा के निजी विद्यालय को नोटिस
अश्लील वायरल वीडियो को लेकर पथरदेवा के निजी विद्यालय को नोटिस
विद्यालय के मान्यता पर भी उठ रहे सवाल
अमिट रेखा/ पथरदेवा / देवरिया
नगर पंचायत पथरदेवा अंतर्गत एक निजी विद्यालय से जुड़ा शिक्षक का अश्लील हरकत का वीडियो बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शर्मनाक प्रकरण ने गुरु-शिष्य की पवित्र परंपरा को तार-तार कर दिया है और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। हालांकि समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन मामला सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है।
जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। वहीं सूत्रों की माने तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।सूत्रों के मुताबिक नोटिस में स्पष्ट पूछा गया है कि वायरल वीडियो को लेकर स्कूल प्रबंधन ने अब तक क्या कार्रवाई की और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए गए।स्थानीय लोगो मे चर्चा है कि प्रकरण के सामने आने के बाद विद्यालय की मान्यता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों में गहरी चिंता है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो न केवल आरोपी शिक्षक पर कठोर दंड हो, बल्कि लापरवाह स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।