महुआडीह चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जन्मदिन

Apr 18, 2026 - 18:37
 0
महुआडीह चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जन्मदिन

महुआडीह चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जन्मदिन

अमिट रेखा/नन्हे तिवारी/देवरिया

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के महुआडीह चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके सुपुत्र एवं पूर्व प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर पूर्व मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। मंच का संचालन भगवती मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान ने की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल, उमेश नारायण शाही, राजेश कुमार पाण्डेय, रामप्रकाश चौधरी, मुकेश सिंह सेंगर, आलोक यादव, अब्दुल रब्ब, राजन यादव, न्यूटन यादव, राकेश राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्व प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माशंकर त्रिपाठी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने सदैव गरीबों, मजलूमों और वंचितों की आवाज बनकर कार्य किया है। उन्होंने सामंतवादी एवं सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए क्षेत्र की जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया। पांच बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने देवरिया, कुशीनगर सहित पूरे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में वे पुनः पथरदेवा विधानसभा से विधायक बनकर क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे। अंत में सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।