आशा बहुओं ने नगर निगम गेट पर  प्रदर्शन,पुलिस प्रशासन ने बाहर से गेट पर लगाया ताला

Jan 11, 2026 - 20:56
 0
आशा बहुओं ने नगर निगम गेट पर  प्रदर्शन,पुलिस प्रशासन ने बाहर से गेट पर लगाया ताला

आशा बहुओं ने नगर निगम गेट पर  प्रदर्शन,पुलिस प्रशासन ने बाहर से गेट पर लगाया ताला

अमिट रेखा/जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं ने  नगर निगम गोरखपुर गेट पर जमकर प्रदर्शन किया,सैकड़ो की संख्या में नगर निगम गेट पर एकत्रित होकर आशा बहुएं नारेबाजी करने लगी,इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया।इसके बाद आशा बहूए जिलाधिकारी से मिलने की बात कहते हुए बाहर निकलने लगी,उसके बाद कोतवाली पुलिस ने नगर निगम गेट का ताला बाहर से बंद कर दिया।जिस पर आशा बहूए आक्रोशित हो गई।और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगी आशा बहूओ ने बताया कि हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, हमारे मानदेय को बढ़ाया जाए,हमारा जो भी बकाया है,उसका भुगतान जल्द से जल्द किया जाए,आज जिलाधिकारी  महोदय से हम लोग मिलने वाले थे।लेकिन हमे पता चला कि वह कही चले गए,इसलिए आज हम लोग प्रदर्शन कर रही हैं।आशा बहुओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के दम पर हमको रोका जा रहा है।पुलिस कह रही है कि अगर आप लोग यहां से नहीं जाएगी।तो आपके खिलाफ मुकदमा लिख दिया जाएगा।इस बीच वहा कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया और अंत में पुलिस ने नगर निगम के गेट का ताला खोला,तब जाकर आशा बहूए वहां से बाहर निकल पाई |