क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग ने खाते से उड़ाया नब्बे हजार रुपए
अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के झांसा देकर ठग ने एक व्यक्ति के खाते से नब्बे हजार रुपये निकाल लिया।पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत साइबर सेल में कर कार्यवाई की मांग की है।
पंजाब नैशनल बैंक पटहेरवा में तमकुहीराज के गांव परसौनी खुर्द निवासी सफी मुहम्मद की बचत खाता है।जिस उन्होंने बैंक से क्रेडिट कार्ड की सुविधा ले रही हैं।वह कुछ दिन पूर्व बैंक से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के मांग की थी।उनके अनुसार बैंककर्मी ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के टोलफ्री नंबर पर फोन कर अपना लिमिट बढ़ावा लीजियेगा।सफी मुहम्मद को शनिवार के दिन टोलफ्री नंबर पर फोन किया तो कोई व्यक्ति फोन नही उठाया।फिर एक नंबर से कुछ देर बाद व्हाट्सएप काल आया कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाना है तो दिए गए लिंक को ओके कर ओटीपी बताइये।उन्होंने वैसे ही किया।उनके खाते से फौरन नब्बे हजार रुपये ट्रांसफर होने की मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आ गया।इसके बाद वह इसकी सूचना पुलिस को देकर ऑनलाईन साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।