रिवाल्वर लेकर सफाई कर्मी व प्रधान पुत्र ने किया तांडव,पुलिस से हाथापाई

Jan 11, 2026 - 20:57
 0

रिवाल्वर लेकर सफाई कर्मी व प्रधान पुत्र ने किया तांडव,पुलिस से हाथापाई

अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा/कुशीनगर

सफाईकर्मी रात में रिवाल्वर लेकर चौराहे पर तांडव किया और जब पुलिस आई तो उसके समर्थक हाथापाई किये। फिर  पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई, लेकिन वह सुबह फिर चौराहे पर टहलता मिला।पुलिस रिवाल्वर को लावारिश रूप दाखिल तो कर दिया है।लेकिन पुलिस की फजीयत की चर्चा चौराहे पर खूब हो रही है।
    बताया जाता है कि पटहेरिया चौराहे पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक सफाईकर्मी कथित रूप से गिरा हुआ एक रिवाल्वर लेकर चौराहे पर अपने समर्थकों के नंगा प्रदर्शन कर रहा था।किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।पुलिस आई तो उससे रिवाल्वर मांगने लगी लेकिन सफाईकर्मी उसके समर्थक रिवाल्वर पुलिस को देने के बजाय पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे।बाद में पुलिसकर्मियों ने रिवाल्वर के साथ सफाईकर्मी व उसके समर्थकों को थाने लेकर गई।लेकिन सफाईकर्मी व उसके समर्थक के दबदबा के पुलिस ने रिवाल्वर की कहानी ही बदल दी।उसे रिवाल्वर को लावारिश दिखा दिया और सफाईकर्मी व समर्थकों को अभयदान।इस सबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि लावारिश रिवाल्वर की सूचना पर पुलिस चौराहे पर गयी थी।सफाईकर्मी उक्त रिवाल्वर को पाया था।नशे के हालत में होने के कारण पुलिसकर्मियों से उलझ गया था।बरामद रिवाल्वर दाखिल कर दिया गया है।सफाईकर्मी को छोड़ दिया गया।