आदेश को  ताक पर रखते हुए संचालक  चला रहा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मे बार 

Dec 18, 2025 - 11:36
 0
आदेश को  ताक पर रखते हुए संचालक  चला रहा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मे बार 

आदेश को  ताक पर रखते हुए संचालक  चला रहा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मे बार 

अमिट रेखा/ जितेन्द्र कुमार 

गोरखपुर । सोमवार की देर रात 1 बजे नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट क्लब मे महराजगंज के पनियरा निवासी शिवम् चौरसिया के ऊपर कुर्सी के विवाद को लेकर जानलेवा हमला हो गया | हमला करने वाला वैभव नशे मे धूत अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से लैस था | इस घटना के बाद रामगढ़ ताल स्तिथ थाने मे मुकदमा दर्ज कर दी गयी | पूर्व मे भी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट काफी विवाद मे रह चूका है क्यूंकि नियम विरुद्ध यहाँ देर रात तक हुक्का व शराब परोसा जाता रहा है जिसके वजह से नौका विहार का पूरा वातावरण ख़राब हो चूका था जिसको ध्यान मे रखते हुए पूर्व जिला अधिकारी महोदय ने बार लाइसेंस निरस्त करने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया था और गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने एक आदेश जारी करते हुए संचालन का समय सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक ही निर्धारित किया था और संचालन के दौरान मधपान निषेध रहेगा| 
बावजूद इसके फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालक आलोक अग्रवाल सारे नियमों को ताक पर रखते हुए बार का संचालन देर रात तक कर रहा है | मुख्यमंत्री के गृह जनपद होने के बावजूद भी आदेश का पालन न करना किसी बड़े घटना को दावत दे रहा है |