हाटा सामुदायिक अस्पताल पर चला कुष्ठ रोग मरीजों के लिए जागरूकता का अभियान

Jan 30, 2026 - 19:52
 0
हाटा सामुदायिक अस्पताल पर चला कुष्ठ रोग मरीजों के लिए  जागरूकता का अभियान

हाटा सामुदायिक अस्पताल पर चला कुष्ठ रोग मरीजों के लिए

जागरूकता का अभियान

अमिट रेखा अवनीश कुमार/हाटा/कुशीनगर  

कुशीनगर के हाटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक जगरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ रोग विभाग ने हाटा क्षेत्र के कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों को अंगवस्त्र, स्लीपर और स्वेटर वितरित किए।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और मरीजों के प्रति सम्मान व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है बल्कि इसका इलाज संभव हो गया है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों के साथ भेदभाव को अमानवीय और सामाजिक जागरूकता की कमी बताया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के प्रभारी डॉ. अजय  ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को त्वचा पर सुन्न दाग या संवेदना की कमी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो वे तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं।

कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार, डॉ. बी. प्रसाद, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, एम.एस. दिग्विजय मणि त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, एमएल धर्मेंद्र गोड, कार्तिकेय यादव, राहुल कुमार, राजेश ओझा, अमरीश और संतोष सहित कई स्वास्थ्यकर्मी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस पहल से मरीजों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है