निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक 30 जनवरी को

Jan 30, 2026 - 19:51
 0

निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक 30 जनवरी को

विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में होगी बैठक

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक श्री सिद्धार्थ जैन, आईएएस, संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के जनपद भ्रमण के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि उक्त बैठक विशेष रोल प्रेक्षक  सिद्धार्थ जैन, आईएएस की अध्यक्षता में दिनांक 30 जनवरी 2026 को सायं 04:45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में आयोजित की जाएगी। बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करें।