मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बाल विवाह पर जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

Dec 10, 2025 - 18:32
 0
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बाल विवाह पर जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बाल विवाह पर जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

मिशन शक्ति (फेज 5.0) के विशेष अभियान के अंतर्गत विकास खंड फाजिलनगर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी ने उपस्थित जनमानस को बाल विवाह के दुष्परिणाम और इसके रोकथाम के लिए समाज की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं और बालकों दोनों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है, इसलिए समाज को इसके प्रति पूरी तरह जागरूक होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास भी बाधित होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि जागरूक होकर बाल विवाह को रोकने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, तथा वन स्टॉप सेंटर सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
सेंटर मैनेजर रीता यादव ने उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 के उपयोग और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में ये सेवाएँ तत्काल सहायता उपलब्ध कराती हैं कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी और हब टीम के सदस्यों ने सभी नवविवाहित जोड़ों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर नलिन सिंह, सुनीता गुप्ता, आशीष सिंह, हब टीम के सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे।