सड़क सुरक्षा माह के तहत कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान

Jan 30, 2026 - 19:53
 0
सड़क सुरक्षा माह के तहत कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान

सड़क सुरक्षा माह के तहत कुशीनगर में सघन चेकिंग अभियान

56 वाहनों का चालान, 02 वाहन निरुद्ध, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी, 2026 अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.01.2026 को ए०आर०टी०ओ० मु0 अज़ीम  द्वारा हाटा, कसया, फाजिलनगर एवं कसया–पड़रौना मार्ग पर सघन चेकिंग/प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
चेकिंग के दौरान परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं अधिक सामान ढोने के आरोप में दिल्ली से बिहार जा रही 02 बसों का चालान किया गया तथा 01 बस एवं 01 ओवरलोड ट्रक को कसया थाना परिसर में निरुद्ध किया गया।
इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, एचएसआरपी, ओवरलोड, ओवरलाइट सहित अन्य उल्लंघनों में कुल 56 वाहनों का चालान किया गया तथा 02 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 07 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालित हैं, जिनमें से 05 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों का निरीक्षण सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के अभिलेखों की जांच की गई तथा संचालित कक्षाओं में उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं वाहन संचालन के दौरान यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
उक्त निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।