हरे-भरे पेड़ों पर चलती रही कुल्हाड़ी तो मानव जीवन के लिए पड़ेगा भारी

Jan 28, 2026 - 07:24
 0
हरे-भरे पेड़ों पर चलती रही कुल्हाड़ी तो मानव जीवन के लिए पड़ेगा भारी

हरे-भरे पेड़ों पर चलती रही कुल्हाड़ी तो मानव जीवन के लिए पड़ेगा भारी

क्षेत्र नेबुआ नौरंगिया ग्राम मंडार विन्दवलिया बराई पट्टी नहर के बगल में हुआ कटान

अमिट रेखा /ब्लॉक प्रभारी/नेबुआ नौरंगिया/अशोक कुमार मद्धेशिया 

 कुशीनगर वन रेंज खड्डा क्षेत्र में वृक्षों के अंधाधुंध कटान से मानव जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है हरे-भरे वृक्ष माफियाओं की जकड़न में हैं। पेड़ मरते जा रहे हैं और वन विभाग इस विनाश को होते देख रहा है वह दिन दूर नहीं जब जिले में दूर तक पेड़ नहीं दिखेंगे। होंगी तो बस चौड़ी सड़कें और खुला आसमान वही कोटवा, बलुअही क्षेत्र में लगातार चोरी से पेड़ काटने का सिलसिला जारी है सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से अवैध कटान लगातार जारी है 
यह पर्यावरण की दृष्टि से बेहद चिंतनीय है। जीवन के लिए घातक है। विभिगीय अधिकरियों की मिलीभगत से पेड़ों को काट कर वृक्षों के संरक्षण के लिए बने नियम और कानूनों की धज्जियां उड़ाईजा रही हैं। इससे प्राकृतिक संरचना बिगड़ रही है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है |