तेतरिया गांव के पास से 501लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक,चालक/तस्कर सहित कटेया पुलिस ने पकड़ा

Dec 11, 2025 - 23:02
Dec 12, 2025 - 19:50
 0
तेतरिया गांव के पास से 501लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक,चालक/तस्कर सहित कटेया पुलिस ने पकड़ा

तेतरिया गांव के पास से 501लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक,चालक/तस्कर सहित कटेया पुलिस ने पकड़ा

अमिट रेखा/सुरेन्द्र राय/तमकुही राज कुशीनगर

दिनांक11दिसम्बर को वाहन चेकिंग के दौरान कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तेतरिया के पास से कटेया पुलिस  ने 501 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक,चालक/तस्कर सहित कटेया पुलिस ने पकड़ा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।”

        मिली जानकारी के मुताबिक गोपलगंज जनपद के कटेया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तेतरिया के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिग के दौरान कुशीनगर जनपद की तरफ से आ रही बिहार मीरगंज के तरफ जा रही ट्रक UP78CT2268 की गई छापेमारी में 501 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को चालक/तस्कर सहित पकड़कर जब्त किया है।पुलिस का कहना है कि शराब की ये खेप अवैध रूप से अन्य क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। नम्बर प्लेट को खरोच कर नम्बर मिश किया गया था!एवं नम्बर प्लेट पर अंकित स्लोगन (मेहनत मेरी,रहमत तेरी) को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।”पूछे जाने पर कटेया थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि ने शराब तस्करी के मामले में सारण जिले के पानापुर थाने के पृथ्बी पुर गांव के दीपक यादव को गिरफ्तार कर बिधिक कार्यवाही की जा रही है !