सेवरही चीनी मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र व मंत्री मुजीबुद्दीन अंसारी चुने गए
मजदुरो ने अध्यक्ष व मंत्री का फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत,
शुगर मिल सेवरही मजदूर यूनियन के चुनाव के पक्ष में अलग-अलग संगठनों द्वारा मेम्बरी बनानें में लगी रही होड़
अमिटरेखा/कृष्णा यादव/ तमकुही राज/ कुशीनगर
दी यूनाइटेड सुगर मिल सेवरही तमकुही रोड़ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रेंड यूनियनों द्वारा मेम्बर रसीद सभी यूनियन द्वारा काटा गया।सेवरही चीनी मिल कर्मचारी संघ में विश्वास व्यक्त करते हुए 370 वेज बोर्ड कर्मचारियों में से 274 कर्मचारियों ने मेम्बरी रसीद लेकर संगठन के प्रति अपनी सहमति व्यक्त किया जिसके बाद सर्वसम्मत से पुनः राजेन्द्र मिश्र को यूनियन का अध्यक्ष व मुजीबुद्दीन अंसारी को मंत्री चुना गया।
यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने अपने स्वागत भाषण के दौरान कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि चीनी मिल संस्थान व संगठन हीत में हम पुरी लगन व निष्ठा के साथ कार्य करें।मंत्री मुजीबुद्दीन अंसारी ने कहां कि आप सभी ने यूनियन के प्रति अपनी आस्था व विश्वास कायम करतें हुए यूनियन को मजबूत करते हुए एकता का संदेश दिया है। यूनियन आप के सुख दुख का ख्याल करते हुए,आप के हितों की रक्षा व मान सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान संगठन मंत्री चन्द्रभान राय,उपाध्यक्ष रमेश कुमार,मनोज कुमार सिंह,दुर्ग विजय सिंह,संजिव सिंह,अजय मिश्रा,हरेन्द्र कुशवाहा,पारस,उमेश,अखलाक अहमद,प्रमोद,गोरख शर्मा,प्रदीप केसरवानी,सूर्य प्रताप सिंह,विजय कुमार,गोविन्द मिश्र,रविन्द्र राय,राज मुहम्मद,सुनील पटेल,उमेश प्रजापति,अखिलेश तिवारी,प्रभु प्रसाद,राजू यादव,प्रेम प्रकाश चौधरी,राज किशोर शर्मा,मुहम्मद आलम,गोविन्द विन्द,आदि के साथ साथ बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।