पथरदेवा नगर पंचायत के सभी वार्डों में कूड़ा वाली साइकिल का वितरण

Dec 14, 2025 - 17:16
 0
पथरदेवा नगर पंचायत के सभी वार्डों में कूड़ा वाली साइकिल का वितरण

पथरदेवा नगर पंचायत के सभी वार्डों में कूड़ा वाली साइकिल का वितरण

चेयरमैन सहित भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

नगर पंचायत पथरदेवा में गुरुवार को सभी वार्डों में गीला और सूखा कचरा एकत्र करने के लिए कूड़ा संग्रहण ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को कचरा उठाने हेतु ट्राईसाइकिल प्रदान की गई, जिससे नगर को साफ-सुथरा रखने के अभियान को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता हेमंत पाठक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही उर्फ जीपू शाही सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए यह पहल अत्यंत उपयोगी साबित होगी।नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्राईसाइकिल वितरण किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।