विनय जायसवाल खेसिया मंसाछापर बूथ संख्या 79,जरार बूथ संख्या 24 पर समझाते हुए(SIR) फॉर्म भरवाये
विनय जायसवाल खेसिया मंसाछापर बूथ संख्या 79,जरार बूथ संख्या 24 पर समझाते हुए(SIR) फॉर्म भरवाये
अमिट रेखा/मोतीलाल यादव /पडरौना
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खेसिया मंसाछापर स्थित बूथ संख्या 79 और जरार बूथ संख्या 24 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत एस.आई.आर. (SIR) फॉर्म भरवाने का महत्वपूर्ण कार्य सक्रिय रूप से संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता को निर्वाचन सूची में सम्मिलित करना तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या नाम कटने जैसी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित करना था।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में टीम द्वारा घर–घर जाकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया गया, उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें सही प्रक्रिया से अवगत कराते हुए फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। विनय जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक अपने मताधिकार के प्रति जागरूक और संकल्पित हो। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य कर रहे कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई नए मतदाताओं ने अपने नाम जुड़वाने के लिए SIR फॉर्म भरवाए, वहीं उन्होंने अपने पते या अन्य विवरण में परिवर्तन कराया, उन्होंने भी प्रक्रिया को समझाते हुए सहयोग प्रदान किया।
मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि निर्वाचन सूची में सही और अद्यतन जानकारी होना प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक दायित्व भी है।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और टीमों ने यह संकल्प दोहराया कि “कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जन-जागरूकता की यह मुहिम आगे भी निरंतर चलती रहेगी। लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में यह पहले आने वाले दिनों में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जारी रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल मंडल महामंत्री विवेक पांडे बीएलए पुनीत त्रिपाठी बृजेश शर्मा उपेंद्र गुप्ता मनोहर शर्मा बृजमोहन प्रसाद विजय कुमार संतोष चौहान गोलू चौधरी सहित सभी ग्रामवासी व बीएलओ गण मौजूद रहे |