गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी विजय लक्ष्मी गौतम
अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर
जनपद में 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को शासन द्वारा नामित किया गया है।
गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि का जनपद में आगमन एवं कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है- मुख्य अतिथि प्रातः 07:30 बजे जनपद देवरिया से प्रस्थान करेंगी तथा प्रातः 08:30 बजे सर्किट हाउस, कुशीनगर पहुंचेंगी। इसके उपरांत प्रातः 09:25 बजे रिजर्व पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगी तथा प्रातः 09:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगी।
प्रातः 09:35 बजे परेड निरीक्षण, प्रातः 09:45 बजे राष्ट्रगान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम, प्रातः 10:00 बजे उद्घाटन कार्यक्रम, प्रातः 10:15 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11:50 बजे स्वल्पाहार तथा प्रातः 12:10 बजे अन्य कार्यक्रम (सुविधानुसार) आयोजित किए जाएंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के स्वागत एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।