गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Jan 23, 2026 - 09:38
 0

गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, कुशीनगर के खेल मैदान में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत 05 किमी पुरुष वर्ग एवं 03 किमी महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने जनपद कुशीनगर के समस्त प्रधानाचार्यगण, संबंधित खेल संघों के सचिव, क्लबों एवं संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं खेल संस्थानों से अधिक से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि व समय पर प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभाग हेतु भेजने का कष्ट करें।
प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।