गोरखपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण,जवानों की फिटनेस और अनुशासन पर मुख्य फोकस
गोरखपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण,जवानों की फिटनेस और अनुशासन पर मुख्य फोकस
अमिट रेखा/राकेश कुमार तिवारी/गोरखपुर
पुलिस अधीक्षक अपराध ने रिजर्व पुलिस लाइन, गोरखपुर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का गहन निरीक्षण किया।परेड के दौरान पुलिसकर्मियों तथा आर.टी.सी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षी प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम बनाए रखने हेतु रनिंग कराई गई। साथ ही बेहतर तालमेल, अनुशासन और एकरूपता के लिए टोली वार ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।
निरीक्षण के क्रम में परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों—यू०पी०-112, परिवहन शाखा, घुड़सवार पुलिस सहित अन्य यूनिट्स—की तैयारियों को बारीकी से जांचा गया। अधिकारियों ने उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परेड की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।