धूमधाम से संपन्न हुआ कोटवा मिश्र में होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
धूमधाम से संपन्न हुआ कोटवा मिश्र में होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
रंगों का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील – अजय शाही
अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया
विकासखंड पथरदेवा के ग्राम सभा कोटवा मिश्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी व्यास ठाकुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शाही, मण्डल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, जिला पंचायत प्रत्याशी विनोद सिंह कुशवाहा, संजय सिंह,रामायाणसाहनी, राजमंगल प्रसाद, शहाबुद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शाही ने होली के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रह्लाद एवं होलिका की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने सभी से रंगों का त्योहार शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।वहीं मण्डल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही ने कहा कि होली जैसे त्योहार समाज में आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांव की सांस्कृतिक परंपराएं जीवंत रहती हैं और सामाजिक एकता को बल मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और होली गीतों ने समां बांध दिया। आयोजन में मौजूद ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया।