सांसद प्रतिनिधि ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया

Dec 16, 2025 - 11:15
 0
सांसद प्रतिनिधि ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया

सांसद प्रतिनिधि ने इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया

अमिट रेखा/ब्लॉक प्रभारी/नेबुआ नौरंगिया /अशोक कुमार मद्धेशिया 

नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को दोपहर बाद सांसद प्रतिनिधि शशांक दुबे ने सांसद निधि योजना से नवनिर्मित इंटरलाकिंग सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय गांव के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि गांव में सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही।
स्थानीय गांव के ग्राम प्रधान धीरज तिवारी ने सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य कराने की मांग की।
इस मौके पर अनेको गणमान्य नागरिक सहित स्थानीय गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।