छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कंबल और अंगवस्त्र होंगे वितरण- ब्रह्मा सिंह पटेल

Jan 12, 2026 - 13:51
 0
छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कंबल और अंगवस्त्र होंगे वितरण- ब्रह्मा सिंह पटेल

छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कंबल और अंगवस्त्र होंगे वितरण- ब्रह्मा सिंह पटेल

अमिट रेखा/रजनीश पटेल/भाटपार रानी/ देवरिया  

स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम जंजीरहा निवासी व अपना दल एस की नेता तथा कुर्मी समुदाय को एक करने में लगातार प्रयासरत जन-जन के नेता ब्रह्मा सिंह पटेल ने बताया कि 22 फरवरी 2026 दिन रविवार को विकासखंड बनकटा के ग्राम सभा बौलिया पांडे में छत्रपति शिवाजी महाराज का पखवाड़ा जयंती बहुत ही धूमधाम से व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा , इस अवसर पर कार्यक्रम में आए हुए सभी समुदाय के सभी माताए बहने व बुजुर्ग लोगो मे अंगवस्त्र और कंबल वितरण किया जाएगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी माताए बहने बुजुर्ग सभी लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को शानदार रूप से सफल बनाने । इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता बनकटा दक्षिणी से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सतीश चंद्र पटेल होंगे तथा अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अखिलेश पटेल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न होगा । इस कार्यक्रम के देखरेख की भूमिका में बड़का गांव के सम्मानित साथी आमरेंद्र पटेल , राजकुमार पटेल तथा पिंडी से पत्रकार प्रमोद पटेल लार से पत्रकार रजनीश पटेल रहेंगे । इस कार्यक्रम में भोज कार्यक्रम का भी उत्तम व्यवस्था रहेगी । अपना दल एस के नेता ब्रह्मा सिंह पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम में आए हुए सभी पत्रकार बंधुओ को भी सम्मानित किया जाएगा ।