राज्य सूचना आयुक्त उ0 प्र0 का कुशीनगर भ्रमण कार्यक्रम
अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर
राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेदी दिनांक 04 जनवरी 2026 को प्रातः 08.00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर लगभग अपराह्न 12.30 बजे सर्किट हाउस, कुशीनगर पहुंचेंगे।
कुशीनगर आगमन के उपरान्त राज्य सूचना आयुक्त द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित दिव्यांगजनों के उपकरण वितरण, कम्बल वितरण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जाएगा।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात महोदय वाया गोरखपुर लिंक रोड एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।