महाशिवरात्रि पर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली नई सौगात
महाशिवरात्रि पर अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, क्षेत्र को मिली नई सौगात
अमिट रेखा/पथरदेवा/देवरिया
रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुसहरी में छोटी गंडक नदी के तट पर बनने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधि-विधान से पूजा-अर्चन कर किया। 24 लाख 36 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अंत्येष्टि स्थल क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगा।
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख तरकुलवा रामाशीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष पथरदेवा कमलेश सिंह उर्फ क्रांति सिंह, नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जिप्पु शाही, भाजपा नेता संजय सिंह सैंथवार, जिला पंचायत सदस्य कुंदन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, जीवन पति त्रिपाठी व ग्राम प्रधान मुसहरी मुकेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।