मझौलीराज में मक्का लदी ट्रक पलटी, चालक घायल

Jan 22, 2026 - 20:52
 0
मझौलीराज में मक्का लदी ट्रक पलटी, चालक घायल

मझौलीराज में मक्का लदी ट्रक पलटी, चालक घायल

सड़क खाली होने से टली बड़ी अनहोनी

अमिट रेखा/ कालिका तिवारी/सलेमपुर/ देवरिया 

बिहार के गोपालगंज जनपद अंतर्गत थाना भोरे क्षेत्र के ग्राम दूसेपुर निवासी चालक सुरेश माली मक्का का दाना लादकर पिंडी (लार) जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रक में भींगारी से मकई का दाना लोड किया गया था और उसे लार स्थित मिल तक पहुंचाया जाना था।इसी दौरान बाबू बाहोंरन सिंह टोला, मझौलीराज के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में चालक सुरेश माली को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार कराया।स्थानीय लोगों के अनुसार जिस समय ट्रक पलटी, उस वक्त घटनास्थल पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।ट्रक मालिक का नाम सुरेश शाह बताया जा रहा है, जो चालक के गांव दूसेपुर (थाना भोरे, गोपालगंज, बिहार) के ही निवासी हैं। ट्रक पलटने से कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हो गयी।