ट्रांसफार्मर से करंट लगने से अधेड़ गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
ट्रांसफार्मर से करंट लगने से अधेड़ गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
अमिट रेखा/कालिका तिवारी/सलेमपुर/ देवरिया
दिन गुरुवार को दोपहर के समय सलेमपुर तहसील बिजलीघर से संचालित नवलपुर फीडर अंतर्गत ग्राम कौड़िया काजी में करंट लगने से एक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना देने वाले मिथिलेश यादव निवासी नांदघाट ने बताया कि गांव में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर के पास एक व्यक्ति अचानक एचटी बुशिंग (11 केवी) की चपेट में आ गया।घटना में घायल व्यक्ति की पहचान रामधनी प्रसाद (55 वर्ष) पुत्र स्व. डेबा के रूप में हुई है। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।सूचना मिलते ही एसडीओ सलेमपुर, अवर अभियंता सलेमपुर तहसील तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष कुमार यादव ने बताया कि घायल व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।