कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आया पडरौना नगर पालिका प्रशासन 

Aug 11, 2026 - 04:49
 0
कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आया पडरौना नगर पालिका   प्रशासन 
 कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आया पडरौना नगर पालिका
प्रशासन 
अध्यक्ष  विनय जायसवाल द्वारा कुबेरस्थान जाने वाले
शिव भक्तो एवं श्रद्धालुओं हेतु ठहरने व विश्राम की व्यवस्था
अमिट रेखा/रुदल  प्रसाद/पडरौना  
 
श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल के व नपा प्रशासन द्वारा नगर में कुबेरस्थान जाने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं व भक्तजनों की सुविधा और सेवा के लिए नगर के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में विशेष व्यवस्था की गई। कांवड़ियों की सेवा के लिए आगे आया पडरौना नगर पालिका प्रशासन आगे आया,इसी क्रम में कोतवाली रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के प्रांगण में ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ जल पान, मेडिकल किट, सहित उनके विश्राम की व्यवस्था भी कराई गई।
नगर पालिकाअध्यक्ष जायसवाल व उनके प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए सभी भोले के भक्तों और कांवड़ियों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा श्रद्धालुओं को जलपान कराया। सेवा कार्य की शुरुआत देवतुल्य कांवड़ियों के चरण धोने के साथ ही उन्हें पेय पदार्थों और प्रसाद वितरण से की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।
मीडिया से बातचीत के क्रम में प्रतिनिधि जायसवाल ने कहा कि महादेव के भक्तों की सेवा करना नर के रूप में स्वयं नारायण की सेवा करने के बराबर पुण्यदायी है। जानकारी के तहत उन्होंने बताया कि विगत 20 वर्षों से नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में यह सेवा कार्यक्रम चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और उसके कर्मी सभी श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए तन मन और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि कावड़िया श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सावन मास के दौरान नगर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रचारक राष्ट्रीय सेवक संघ अभय जी, सभासद गण अनिल जायसवाल श्याम साहा सहित राजेश जायसवाल सुनील चौहान अरविंद कुशवाहा अभय सिंह ब्रजेश शर्मा संजय साहा सोनू शर्मा नीरज मिश्रा आकाश पांडे राजेश कुशवाहा प्रदीप कुशवाहा नन्हे पांडेय संतोष चौहान अंशु जायसवाल सन्नी मिश्रा रितेश दुबे रितेश जायसवाल भरत चौधरी विनोद गुप्ता भोला साहा अनिल पाण्डेय प्रमोद मद्धेशिया सर्वेश जयसवाल अंकित अग्रवाल रवि शर्मा मंथन सिंह आकाश वर्मा सचिन साहा महेंद्र चौधरी राजू जायसवाल सोनू पाठक मानस मिश्रा सबलू दुबे अशोक गुप्ता मुरारी मद्धेशिया पिंटू शाह धर्मदेव सिंह मनोज जायसवाल राहुल शर्मा अजय जायसवाल संतोष मद्धेशिया के अलावा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।